Advertisements

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण वोट बैंक को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच, BSP प्रमुख मायावती एक बार फिर 2007 में अपनाई गई अपनी सोशल इंजीनियरिंग रणनीति की ओर बढ़ती नजर आ रही हैं। उस साल, ब्राह्मण भाईचारा कमेटियों के माध्यम से दलित-ब्राह्मण गठबंधन बनाकर बसपा ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी। अब 2027 विधानसभा चुनावों से पहले यह सवाल उठ रहा है कि क्या इस बार ब्राह्मण मतदाता फिर से “हाथी” का साथ देंगे, या नई पीढ़ी और बदलते मुद्दे राजनीतिक समीकरण को पूरी तरह बदल देंगे। आने वाले महीनों में यह रणनीति यूपी की राजनीति पर बड़ा असर डाल सकती है।











