UP News: बांग्लादेश में हिंसा पर CM योगी का अहम संदेश, कह दी ये बड़ी बात

बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार हो रही हिंसा को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अहम संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को बंटने से बचना चाहिए और जाति, क्षेत्र और भाषा के बहकावे में मत आना, वरना खतरे और बढ़ सकते हैं।

बांग्लादेश में हिंसा पर CM योगी का अहम संदेश

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 9, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने देशवासियों से यह संदेश दिया कि सनातन धर्म और हिंदू समाज की मजबूती देश की मजबूती से जुड़ी है।

UP Assembly Session: यूपी विधानसभा में गूंजा कफ सिरप घोटाला, विधान परिषद में विपक्ष का वॉकआउट

सनातन कमजोर होगा तो देश कमजोर होगा

सीएम योगी ने कहा कि अगर सनातन धर्म कमजोर हुआ, तो देश कमजोर होगा। देश कमजोर होगा तो हिंदू समाज के अस्तित्व पर संकट आएगा। उन्होंने सभी को चेतावनी दी कि जाति, क्षेत्र या भाषा के आधार पर विभाजन करने वालों से सावधान रहें। उनका कहना था कि देश और समाज की रक्षा के लिए एकता बनाए रखना अनिवार्य है।

बांग्लादेश में हो रही हिंसा

सीएम योगी ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतिदिन समाचार आते हैं कि वहां लोगों को उनके घरों में आग लगाकर या राह चलते हुए मार दिया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस हिंसा का शिकार अधिकांशतः दलित हिंदू हैं। उनके अनुसार, इस मुद्दे पर अधिकांश लोग और संगठन मौन हैं और केवल कुछ हिंदू संगठन और धर्माचार्य ही इसे उठाते हैं।

UP Politics: यूपी में कोडीन पर सियासी संग्राम! सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर, NDA को बताया ‘नेशनल ड्रग डिफॉल्टर’

मानव अधिकारों का उल्लंघन

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मरने वाले हिंदुओं के लिए कोई वैश्विक मानवाधिकार संगठन आवाज़ नहीं उठा रहा है। उन्होंने लोगों को चेताया कि किसी भी राजनीतिक बहकावे में आकर समाज में विभाजन न करें। उनका कहना था कि जाति या क्षेत्र के नाम पर बांटने वालों से सावधान रहें और उनके झांसे में न आएं।

एकता ही सुरक्षा है

सीएम ने जोर देकर कहा कि देश का दुश्मन हमेशा मौके की तलाश में रहता है। अगर हिंदू समाज बंट जाएगा, तो दुश्मनों को हिंदू समुदाय के खिलाफ काम करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि एकता बनाए रखना ही समाज और देश की सुरक्षा की गारंटी है।

भारत की प्रगति और भविष्य

योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों का उल्लेख किया और कहा कि भारत ने एक लंबी यात्रा तय की है। देश अब आगे बढ़ रहा है और दुनिया की बड़ी ताकत बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी ताकत भारत की इस यात्रा को रोक नहीं सकती।

UP News: CM योगी की सुरक्षा में सेंध पर अखिलेश यादव ने जताई चिंता, पूछा- “जब सीएम सुरक्षित नहीं, तो जनता का क्या?”