UP News: बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का ‘देसी अंदाज’, लापरवाह अधिकारियों की लगा दी क्लास

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 'हर घर नल योजना' के निरीक्षण के दौरान नलों में पानी न मिलने और अधिकारियों द्वारा झूठ बोलने पर विधायक जी का पारा चढ़ गया।

UP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से भारतीय जनता पार्टी के नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक जी का पारा इतना चढ़ गया कि उन्होंने लापरवाह अधिकारियों को कमरे में बंद कर डंडे से पीटने तक की चेतावनी दे डाली। मामला ‘नमामि गंगे’ परियोजना के तहत ‘हर घर नल योजना’ में बरती जा रही अनियमितताओं और जनता की शिकायतों से जुड़ा है।

UP Poster War: यूपी में ‘ल्यारी राज’ या ‘धुरंधर CM’ ? अखिलेश पर पोस्टर से सियासी संग्राम

निरीक्षण के दौरान खुला झूठ का पुलिंदा

घटना मंगलवार की है, जब विधायक रत्नाकर मिश्रा गोबरहां इलाके में नमामि गंगे परियोजना का निरीक्षण करने पहुंचे थे। ग्रामीणों की लंबे समय से शिकायत थी कि योजना के तहत पाइपलाइन तो बिछ गई है, लेकिन नलों में पानी नहीं आ रहा है। जब विधायक ने संबंधित अभियंता (इंजीनियर) से सवाल किया, तो अधिकारियों ने दावे के साथ कहा कि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। अधिकारियों की इस गलत सूचना और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को देखकर विधायक भड़क गए। जिस स्थान पर वे खड़े थे, वहां के नलों में पानी की एक बूंद तक नहीं थी। ग्रामीणों के सामने अधिकारियों को झूठ बोलता देख विधायक ने आपा खो दिया।

“20 अप्रैल तक का अल्टीमेटम”

अधिकारियों की कार्यशैली से नाराज रत्नाकर मिश्रा ने मौके पर ही मौजूद एडीएम (नमामि गंगे) विजेता से संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था पर भारी पेनाल्टी (जुर्माना) लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा— “अगर 20 अप्रैल तक क्षेत्र के सभी नलों में पानी नहीं आता है, तो इन लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। जनता प्यासी मर रही है और ये अधिकारी ऑफिस में बैठकर झूठ बोल रहे हैं।”

विधायक ने यहाँ तक कह दिया कि ऐसे अधिकारियों को तो कमरे में बंद करके डंडे से सुधारना चाहिए, क्योंकि वे सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पलीता लगा रहे हैं।

क्यों आया विधायक को इतना गुस्सा?

वीडियो वायरल होने के बाद जब विधायक रत्नाकर मिश्रा से इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि अधिकारी लगातार झूठ बोल रहे थे। जनता बार-बार शिकायत लेकर उनके पास आ रही थी और जब वे खुद मौके पर गए, तो अधिकारियों ने उनके सामने भी सच छिपाने की कोशिश की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता के प्रति उनकी जवाबदेही है और वे सरकारी धन की बर्बादी और प्रशासनिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

मौके पर मौजूद रहे कई गणमान्य

इस निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) के साथ-साथ कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे, जिनमें मंडल अध्यक्ष उमेश तिवारी, सभासद सतीश उपाध्याय, रमाशंकर पासी, अथर्व पाठक और पिंटू बिंद शामिल रहे।

UP News: आगरा में दिखेगी सम्राट अशोक के महल की झलक, 125 फीट की ऊंचाई पर लहराएगा पंचशील ध्वज!

2