UP News: CM योगी ने लखनऊ को दी ₹413 करोड़ की सौगात, मेयर सुषमा खर्कवाल के 3 साल पूरे

लखनऊ की भाजपा मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के तीन साल पूरे होने पर गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उत्सव आयोजित किया गया।

UP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मई 26, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: राजधानी लखनऊ की विकास यात्रा में आज का दिन बेहद ऐतिहासिक रहा। लखनऊ की भारतीय जनता पार्टी (BJP) मेयर सुषमा खर्कवाल के कार्यकाल के सफल 3 साल पूरे होने के अवसर पर गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस गौरवशाली उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ नगर निगम को ₹413 करोड़ की लागत वाली 432 विकास परियोजनाओं की एक बड़ी सौगात दी।

इस दौरान पूरा माहौल ‘योगी बाबा जिंदाबाद’ और ‘मेयर सुषमा खर्कवाल जिंदाबाद’ के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम की एक खास बात यह भी रही कि मेयर के उत्तराखंडी मूल से जुड़े होने के सम्मान में वहां मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने पारंपरिक उत्तराखंडी टोपी पहन रखी थी।

The Bonus Market Update: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 150 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

दिग्गजों का जमावड़ा

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और लखनऊ के प्रभारी व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने संयुक्त रूप से एक विशेष स्मारिका (किताब) का विमोचन किया। इस स्मारिका में मेयर सुषमा खर्कवाल के पिछले 3 साल के कार्यकाल के दौरान कराए गए ऐतिहासिक कार्यों और शहर के कायाकल्प की पूरी रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इस वीवीआईपी कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई कद्दावर चेहरे शामिल हुए, जिनमें ऊर्जा व नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला और राज्यसभा सांसद व पूर्व डीजीपी बृजलाल प्रमुख रूप से मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर पर अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने नगर निगम के पार्षदों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया।

मेयर सुषमा खर्कवाल का दावा

मंच से जनता और जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि नगर निगम ने पिछले 3 वर्षों में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, नालियों व सड़कों के बुनियादी ढांचे को सुधारने और आम जनता को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए रात-दिन काम किया है। उन्होंने इस विकास का पूरा श्रेय सीएम योगी आदित्यनाथ के कड़क और दूरदर्शी नेतृत्व को दिया।

मेयर ने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में लखनऊ की चमचमाती सड़कें पूरे देश के लिए एक मिसाल बनेंगी। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के विजन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आज लखनऊ में फ्लाईओवरों और ग्रीन कॉरिडोर का एक बड़ा जाल बिछ चुका है, जिसने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहद सुगम बना दिया है।

पर्यावरण और सीमा विस्तार के मुद्दों पर मंत्रियों का जताया आभार

मेयर ने शहर के पर्यावरण और विकास कार्यों में सहयोग के लिए वरिष्ठ मंत्रियों का आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उनके सहयोग से ‘हर मंगलवार एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शहर में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ नगर निगम के सीमा विस्तार के बाद जो नए 88 गांव शहर से जुड़े थे, वहां जल निकासी (ड्रेनेज) की एक बहुत पुरानी और गंभीर समस्या थी। नगर विकास मंत्री ने इसके स्थायी समाधान के लिए तुरंत भारी-भरकम बजट उपलब्ध कराया, जिससे अब वहां तेजी से काम चल रहा है।

भाषण के दौरान एक बेहद हल्का-फुल्का और मजेदार पल भी आया, जब मेयर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का नाम लेना भूल गईं और बाद में नाम याद आने पर मजाकिया अंदाज में कहा कि “मैं दिल से सभी का स्वागत करती हूँ।” सीएम योगी की मौजूदगी में लॉन्च हुईं ये ₹413 करोड़ की योजनाएं आने वाले समय में लखनऊ की सूरत बदलने वाली साबित होंगी।

UP Road Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा; डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, 6 की मौत, 24 घायल

2