UP News: परीक्षा में नहीं होगी कोई चूक, योगी सरकार ने तैयार किया सुरक्षा का अभेद्य चक्र

उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। 32,679 पदों के लिए होने वाली इस परीक्षा में 29 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की शुचिता, इंटरनेट मीडिया पर निगरानी और अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। जानें, क्या है परीक्षा की पूरी रणनीति।

UP News

Wrriten By :

Aanchal Singh

Published On :

जून 4, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी 8, 9 और 10 जून को आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की शुचिता और गोपनीयता को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की गरिमा के साथ समझौता करने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को निर्देशित किया है कि 6 जून को ही परीक्षा का पूर्ण पूर्वाभ्यास (मॉक ड्रिल) सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक खामी को समय रहते दूर किया जा सके।

यातायात प्रबंधन की विशेष कार्ययोजना

बताते चले कि, बुधवार को अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने लाखों अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन विभाग को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने अंतरजिला बसों के संचालन में रियायती किराया लागू करने की व्यवस्था की है। साथ ही, यातायात प्रबंधन को लेकर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा केंद्रों तक पहुँचने में युवाओं को कोई कठिनाई न हो।

परीक्षा केंद्रों पर सुविधाओं की निगरानी

मुख्यमंत्री ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ये अधिकारी पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को चिलचिलाती धूप में बाहर खड़ा न रहना पड़े। इसके अलावा, सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बैकअप के रूप में वैकल्पिक बिजली व्यवस्था की अनिवार्यता भी तय की गई है।

सोशल मीडिया पर अफवाहों की निगरानी

डिजिटल युग की चुनौतियों को देखते हुए, मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे पैनी नजर रखी जाए। कुछ असामाजिक तत्व अफवाहें फैलाकर भ्रामक स्थिति पैदा करने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि यह परीक्षा लाखों युवाओं के सुनहरे भविष्य और उनकी आकांक्षाओं से जुड़ी है, इसलिए पूरी व्यवस्था में संवेदनशीलता और पारदर्शिता होनी चाहिए ताकि अभ्यर्थियों का तंत्र के प्रति विश्वास और संतोष बना रहे।

परीक्षा की तैयारी का विवरण

बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के महानिदेशक एसबी शिरोडकर ने तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से आरक्षियों के 32,679 रिक्त पदों को भरा जाना है। इस लिखित परीक्षा के लिए लगभग 29 लाख अभ्यर्थियों के सम्मिलित होने की संभावना है, जो दो पालियों में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इन सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देते हुए प्रशासन और पुलिस को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

2