
UP SIR Final List: उत्तर प्रदेश में SIR के तहत जारी की गई अंतिम मतदाता सूची ने राजनीतिक हलकों में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। इस सूची में करीब 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए हैं, जो राज्य की कुल मतदाता आबादी का एक बड़ा हिस्सा माना जा रहा है। Yogi Adityanath सरकार और चुनाव आयोग का कहना है कि यह प्रक्रिया मतदाता सूची को साफ-सुथरा बनाने के लिए की गई है, जिसमें मृत और फर्जी वोटरों के नाम हटाए गए हैं। वहीं, Akhilesh Yadav ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए आरोप लगाया है कि यह विपक्ष समर्थक मतदाताओं को निशाना बनाने और “वोटों की डकैती” जैसा कदम है।










