हरियाणा सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

हरियाणा के सैननिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं. क्या आप भी टीचिंग या नॉन  टीचिंग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. हरियाणा के सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए भर्ती के लिए आवेदन किया है.इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं. लेकिन उससे भी

Wrriten By :

Editor

Published On :

मार्च 31, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

हरियाणा के सैननिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी अप्लाई कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं.

क्या आप भी टीचिंग या नॉन  टीचिंग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छा मौका है. हरियाणा के सैनिक स्कूल रेवाड़ी ने टीचिंग और नॉन टीचिंग पोस्ट के लिए भर्ती के लिए आवेदन किया है.इस भर्ती के तहत टीजीटी, म्यूजिक टीचर और एलडीसी जैसे पद शामिल हैं. लेकिन उससे भी खास बात ये है कि इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. उनके लिए कंप्यूटर से जुड़ी नौकरी है. इन पदों पर आवेदन शुरू हैं, जो 17 अप्रैल 2026 को बंद हो जाएंगे.

कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के तहत कुल 5 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें टीजीटी (जनरल साइंस) और टीजीटी (सोशल साइंस) के एक-एक पद हैं. इसके अलावा एक पद म्यूजिक टीचर का और दो पद एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के लिए तय किया गया है.

होनी चाहिए ये योग्यता
इन पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता अलग-अलग है. टीजीटी (जनरल साइंस) पद के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित सब्जेक्ट में कम से कम 50 प्रतिशत नंबरों के साथ बैचलर या ऑनर्स डिग्री और बीएड होना अनिवार्य है. साथ ही सीटीईटी पेपर-II पास होना चाहिए. टीजीटी (सोशल साइंस) के लिए भी समान योग्यता चाहिए. म्यूजिक टीचर पद के लिए उम्मीदवार के पास म्यूजिक में बैचलर डिग्री होनी चाहिए और कम से कम तीन साल का इस फील्ड में अनुभव आवश्यक है. वहीं, एलडीसी पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज जैसे एमएस वर्ड, एक्सेल और इंटरनेट होनी चाहिए.

इस तरह करें आवेदन
    आवेदन करने के लिए सबसे पहले सैनिक स्कूल रेवाड़ी की ऑफिशियल वेबसाइट ssrw.org से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें.
    फॉर्म को ध्यान से भरें और मांगी गए सारे डॉक्यूमेंट को लगाएं.
    इसके साथ उम्मीदवारों को 500 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट करना होगा. भरे हुए फॉर्म को गोठरा, अहीर, जिला रेवाड़ी, पिन-123102—पर भेजना होगा. साथ ही एक सेल्फ-अटेस्टेड लिफाफा भी अटैच करना जरूरी है.

 

Leave a Comment

2