मनरेगा की जगह VB-G RAM G योजना लागू, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार

रायपुर. छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण गरीब परिवारों को वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी. आज प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत

Wrriten By :

Editor

Published On :

जुलाई 1, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में आज से ‘विकसित भारत-जी राम जी योजना’ लागू हो जाएगी. इस योजना के तहत ग्रामीण गरीब परिवारों को वर्ष में 125 दिनों की रोजगार गारंटी प्रदान की जाएगी. आज प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित कर योजना का शुभारंभ किया जाएगा.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए इस योजना में 4,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. योजना के तहत जल संरक्षण, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी. योजना के अंतर्गत 318 प्रकार के विकास कार्यों को शामिल किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन के साथ-साथ आधारभूत विकास कार्यों को भी गति मिलेगी.

कितने दिन का रोजगार मिलेगा अब?

  • पहले मनरेगा के तहत एक साल के भीतर 100 दिनों के रोजगार की गारंटी थी
  • पर अब नया कानून आने से पात्र ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी

कितनी बढ़ी है रोजाना की मजदूरी?

  • सरकार ने नई ग्रामीण रोजगार योजना के तहत मजदूरी दरों में औसतन 28.6 रुपये प्रतिदिन की बढ़ोतरी की है
  • ऐसे में अब देश में औसत दैनिक मजदूरी 298.8 रुपये से बढ़कर 327.4 रुपये कर दी गई है
  • आप चाहे किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में रहते हों, आपको तय मजदूरी मिलेगी

न्यूनतम कितने पैसे मिलेंगे?

  • अगर आप भी इस वीबी-जी राम जी योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए सरकार ने 300 रुपये प्रतिदिन की अंतरिम न्यूनतम मजदूरी तय की है
  • इसका मतलब है कि इस वीबी-जी राम जी योजना के तहत किसी भी राज्य में मजदूरी 300 रुपये से कम नहीं होगी

क्या बनवाना होगा नया जॉब कार्ड?

  • आपके पास जो पुराने जॉब कार्ड हैं फिलहाल वही कार्ड मान्य रहेंगे
  • सरकार की तरफ से साफ किया गया है तब तक ई-केवाईसी सत्यापित पुराने जॉब कार्ड तब तक मान्य रहेंगे, जब तक नए ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी नहीं हो जाते

2