शुक्र का सूर्य नक्षत्र में गोचर, इन राशि वालों के लिए खुलेंगे सफलता के द्वार

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु कहा गया है. शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, विवाह, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ व्यक्ति की कुंडली पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है. इस समय शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान हैं और 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर चुके हैं. शुक्र इस नक्षत्र में 21 जनवरी तक रहेंगे, इसके बाद वे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं इस

Wrriten By :

Editor

Published On :

जनवरी 12, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को दैत्यों का गुरु कहा गया है. शुक्र को धन, वैभव, ऐश्वर्य, प्रेम, विवाह, सौंदर्य और भोग-विलास का कारक माना जाता है. जब भी शुक्र अपनी राशि या नक्षत्र बदलते हैं, तो उसका असर सिर्फ व्यक्ति की कुंडली पर ही नहीं, बल्कि पूरे देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है. इस समय शुक्र ग्रह धनु राशि में विराजमान हैं और 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन कर सूर्य के नक्षत्र उत्तराषाढ़ा में प्रवेश कर चुके हैं. शुक्र इस नक्षत्र में 21 जनवरी तक रहेंगे, इसके बाद वे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. आइए जानते हैं इस गोचर से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है.

21 जनवरी तक बरसेगी विशेष कृपा

वर्तमान में शुक्र देव धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. 10 जनवरी को नक्षत्र परिवर्तन करने के बाद वे 21 जनवरी तक इसी नक्षत्र में रहेंगे. इसके बाद वे श्रवण नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र को ज्योतिष में बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि इसके स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं और इसके देवता विश्वदेव हैं. इसे विजय और सफलता का प्रतीक माना जाता है. जब धन के देवता (शुक्र) और मान-सम्मान के देवता (सूर्य) के नक्षत्र का मिलन होता है, तो इसका सीधा सकारात्मक असर लोगों की आर्थिक स्थिति और करियर पर पड़ता है.

इन 3 राशि वालों की खुलेगी किस्मत

शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन से वैसे तो सभी राशियां प्रभावित होंगी, लेकिन मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है.

मेष राशि

    मेष राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला साबित होगा.
    धन लाभ: लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है.
    करियर: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है.
    खुशखबरी: परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

सिंह राशि

    सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और शुक्र उन्हीं के नक्षत्र में आए हैं, इसलिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ है.
    व्यापार: बिजनेस करने वालों को कोई बड़ी डील मिल सकती है.
    जीवनशैली: आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा. आप नया वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं.
    रिश्ते: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

मकर राशि

    उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का संबंध मकर राशि से भी है, इसलिए शुक्र का यह गोचर आपके लिए लाभकारी रहेगा.
    सफलता: आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें विजय प्राप्त होगी.
    आर्थिक पक्ष: अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं. निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है.
    सेहत: पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे.

 

Leave a Comment