Weather Alert: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है 24 घंटे के भीतर अलग अलग हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई।भारी बारिश के कारण रुद्रप्रयाग में सोनप्रयाग-मुनकटिया मार्ग के बीच पहाड़ी से गिर रहे बोल्डरों की चपेट में एक बोलेरो गाड़ी आ गई हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि अन्य घायल हो गए।
Read More: Tata Power Share Price: टाटा पावर शेयर में अचानक उछाल! क्या यह निवेशकों के लिए बड़ा मौका बन सकता है?
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी
हादसे में गंभीर रुप से घायल हुए 4 लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है वहीं जिले में ऑरेंज अलर्ट के चलते केदारनाथ हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो रहा है।जनपद में लगातार हो रही बारिश के चलते चौकी जवाड़ी बाईपास पर पहुंच रहे यात्री वाहनों को केदारनाथ की ओर नहीं जाने दिया जा रहा है साथ ही प्रशासन की ओर से लोगों से गैर जरूरी यात्रा करने से बचने की अपील की जा रही है।
चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर युवक की मौत
टिहरी में चम्बा-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती शाम बेमुंडा के पास दर्दनाक हादसा हो गया।यहां पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।सूचना मिलते ही थाना नरेंद्रनगर पुलिस मौके पर पहुंची महिला को प्राथमिक उपचार के बाद एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है जानकारी के मुताबिक हादसा रविवार शाम उस वक्त हुआ जब चंबा से ऋषिकेश की ओर जा रही स्कूटी बैमुंडा में जंगलात चौकी से लगभग 70 मीटर आगे पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण उसकी चपेट में आ गई।
प्राकृतिक आपदा से बचाव में जुटी NDRF-SDRF टीमें
पहाड़ी राज्यों में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से भूस्खलन और नदियों में उफान आने पर भारी मात्रा में जान-माल का नुकसान हुआ है।प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत कार्य में एनडीआरएफ की टीमें सक्रिय हैं।उत्तराखंड,पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें लगातार एक्टिव हैं।चंबा-भरमौर रूट पर फंसे तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया जबकि बागेश्वर में भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत बचाव कार्य में सक्रिय टीमें
NDRF की टीम देश के तमाम इलाकों में जारी राहत और बचाव कार्य में जुटी है।पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों में NDRF की टीम विशेष अभियान चला रही है बचाव,निकासी और राहत वितरण में प्रशासन की सहायता कर रही है।अमृतसर में अजनाला के फुलेचक गाँव में अभियान के दौरान टीम ने एक 19 साल के लड़के को बाढ़ के पानी में डूबते हुए देखा।बचाव कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेकर उसे बचाया।वहीं पंजाब में राहत कार्यों के दौरान एनडीआरएफ ने रविवार को 2 लोगों को रेस्क्यू किया। इस दौरान 925 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और एक शव बरामद किया गया।
चंबा रुट से 3 हजार से ज्यादा तीर्थयात्रियों को निकाला सुरक्षित
हिमाचल प्रदेश के चम्बा-बरमौर रूट पर भी एनडीआरएफ की टीमों ने स्लाइडिंग पॉइंट्स पर फंसे तीर्थयात्रियों को निकाला।अब तक 3,359 तीर्थयात्रियों को चंबा रुट से सुरक्षित निकाला गया।उत्तराखंड के बागेश्वर में भी एनडीआरएफ टीम बचाव अभियान चला रही है बादल फटने की घटना के बाद पोंसारी में खतरनाक ट्रैक और नाले के तेज बहाव के कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया था NDRF के बचाव दल ने रस्सी की मदद से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला।
Read More: Himachal Landslide: हमीरपुर के चबूतरा गांव में जमीन धंसी, 5 परिवार बेघर और खतरे में 20 मकान
