
Weather Update : दिल्ली से लेकर यूपी और बिहार तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों पर सक्रिय नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं दिल्ली, यूपी, बिहार और राजस्थान में बारिश और तेज हवाओं के आसार हैं। फिलहाल कई इलाकों में फरवरी में ही मार्च जैसी गर्मी महसूस हो रही है, लेकिन मौसम विभाग ने जल्द ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।











