Advertisements

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नौहझील क्षेत्र के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर जान मोहम्मद पर आरोप है कि उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों पर धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार, स्कूल में राष्ट्रगान को रोका गया और बच्चों से जबरन नमाज़ पढ़वाई गई। साथ ही, बाहरी धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों को स्कूल बुलाए जाने के भी आरोप लगे हैं। इस मामले की शिकायत BJP मंडल अध्यक्ष द्वारा किए जाने के बाद योगी सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। प्रशासन अब पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रहा है।











