Yogini Ekadashi 2025: सनातन धर्म में पर्व त्योहारों के समय दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। ऐसे में आषाढ़ माह की आखिरी एकादशी के दिन कुछ विशेष चीजों का दान जरूर करें।
मान्यता है कि योगिनी एकादशी पर कुछ चीजों का दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती है साथ ही सुख समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है, तो हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि इस दिन किन चीजों का दान कर सकते हैं।

कब है योगिनी एकादशी?
हिंदू पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 7 बजकर 18 मिनट से आरंभ हो रही है। जो कि 22 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वहीं उदया तिथि के अनुसार 21 जून को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा।
एकादशी पर करें इन चीजों का दान
अन्न का दान
आपको बता दें कि योगिनी एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न का दान करना शुभ माना जाता है इसके अलावा आप उन्हें भोजन भी करा सकते हैं। ऐसा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है और घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती है।
वस्त्र दान
एकादशी के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को वस्त्रों का दान जरूर करें। ऐसा करने से दरिद्रता दूर हो जाती है और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।
घी का दान
घर की सुख शांति और समृद्धि के लिए एकादशी के दिन घी का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।
काले तिल का दान
योगिनी एकादशी के दिन काले तिल का दान करना उत्तम माना जाता है। ऐसा करने से आय में वृद्धि होती है और शनि कृपा भी बरसती है।
जल का दान
ज्येष्ठ माह में गर्मी सबसे अधिक होती है ऐसे में इस मौसम में जल का दान करना उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि योगिनी एकादशी के दिन अगर जल का दान किया जाए तो पुण्य की प्राप्ति होती है।

Read more: Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर करें इन चीजों का दान, घर में बनी रहेगी सुख समृद्धि