Aviation Ministry Six Major Announcements: केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने हवाई सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए छह बड़े फैसले लिए हैं। इनमें सबसे अहम फैसला यह है कि अब सभी फ्लाइट्स में 60% सीटें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएंगी। पहले एयरलाइंस विंडो सीट, आइल सीट, इमरजेंसी सीट या एक्स्ट्रा लेग स्पेस सीट के लिए अतिरिक्त पैसे वसूलती थीं, लेकिन अब यात्रियों को इन सीटों के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा।
Shashi Tharoor: पश्चिम एशिया संकट पर शशि थरूर का बयान, कहा– भारत निभाए बड़ी जिम्मेदारी
यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था

मंत्रालय ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने की जिम्मेदारी उनकी होगी। इससे परिवारों, बच्चों और बुजुर्गों को सफर के दौरान अधिक सुविधा और आराम मिलेगा।
स्पोर्ट्स और म्यूजिकल सामान पर नई नीति
स्पोर्ट्स इक्विपमेंट और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स के ट्रांसपोर्टेशन को लेकर एयरलाइंस को पारदर्शी नीतियां बनाने के लिए कहा गया है। यात्रियों को पहले से स्पष्ट जानकारी दी जाएगी कि उनका सामान कैसे हैंडल होगा। इसी तरह पालतू जानवरों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए भी स्पष्ट गाइडलाइंस बनाई जाएंगी ताकि सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सकें।
पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क
मंत्रालय ने पैसेंजर राइट्स फ्रेमवर्क का सख्ती से पालन करने पर जोर दिया है। फ्लाइट डिले, कैंसलेशन या बोर्डिंग से इनकार जैसी स्थितियों में एयरलाइंस को तय नियमों का पालन करना होगा। इससे यात्रियों को समय पर जानकारी, सहायता और मुआवजा मिल सकेगा।
जागरूकता और क्षेत्रीय भाषाओं में जानकारी
एयरलाइंस को अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप्स, बुकिंग प्लेटफॉर्म और एयरपोर्ट काउंटर्स पर पैसेंजर राइट्स को प्रमुखता से प्रदर्शित करना होगा। साथ ही इन अधिकारों की जानकारी क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करानी होगी ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकारों को समझ सकें और उनका सही उपयोग कर सकें।
एयरपोर्ट पर नई सुविधाएँ
सरकार की उड़ान (UDAN) योजना ने छोटे शहरों को बड़े महानगरों से जोड़कर हवाई यात्रा को आसान बनाया है। अब मंत्रालय का लक्ष्य केवल कनेक्टिविटी तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएँ देना भी है। इसी दिशा में UDAN पैसेंजर कैफे की शुरुआत की गई है, जहाँ किफायती दरों पर खाना मिलेगा। इसके अलावा, पढ़ने के शौकीनों के लिए ‘Flybrary’ और डिजिटल कनेक्टिविटी के लिए मुफ्त वाई-फाई जैसी सुविधाएँ भी एयरपोर्ट पर उपलब्ध कराई गई हैं।









