Border 2 Box Office Day 7: ‘बॉर्डर 2’ ने सात दिन में रचा नया इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई

‘बॉर्डर 2’ सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के एक हफ्ते में शानदार कमाई की है और गुरुवार को भी अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

जनवरी 29, 2026

Advertisements
728x90-Kanya-Sumangla-Mission-Shakti-Digital

Border 2 Box Office Day 7: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज़ के सिर्फ एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। गणतंत्र दिवस के बाद भले ही कमाई में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई हो, लेकिन फिल्म अब भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है। मंगलवार को रिलीज़ के छठे दिन फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का मील का पत्थर पार कर लिया। गुरुवार को सातवें दिन यानी फिल्म के एक हफ्ते पूरे होने पर इसकी स्थिति और भी मजबूत दिखाई दी।

बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस: सातवें दिन भी कमाई में टॉप, 1 बजे तक का आंकड़ा जारी

शुरुआती प्रदर्शन और पहले हफ्ते की कमाई

Border 2 Box Office Day 7
‘बॉर्डर 2’ ने सात दिन में रचा नया इतिहास

फिल्म ने पहले दिन 30 करोड़ रुपये की दमदार ओपनिंग की थी। दूसरे दिन कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये तक पहुंचा। तीसरे दिन फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये की कमाई की और चौथे दिन गणतंत्र दिवस के मौके पर 59 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा सिंगल डे कलेक्शन दर्ज किया। इसके बाद पांचवें दिन वर्किंग डे होने के कारण कमाई घटकर 20 करोड़ रुपये रही और छठे दिन यह और गिरकर 13 करोड़ रुपये पर आ गई।

सातवें दिन की प्री-बुकिंग और अनुमान

सातवें दिन यानी गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग लगभग 3.95 करोड़ रुपये रही। यह छठे दिन की 4.65 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के मुकाबले 15.05% कम थी। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि प्री-सेल्स और स्पॉट बुकिंग को देखते हुए सातवें दिन फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 13 करोड़ रुपये रहने की संभावना है।

सातवें दिन का कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार तक फिल्म की कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई दी। रात 10 बजे तक फिल्म ने 13 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 213 करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार की मॉर्निंग शोज में फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी 6.67% रही, जो अब तक का सबसे कम प्रतिशत है।

दूसरे वीकेंड की उम्मीदें

बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट तरन आदर्श के अनुसार, फिल्म का शानदार प्रदर्शन जारी है। मास सर्किट और हार्टलैंड मार्केट में फिल्म सबसे अच्छा प्रदर्शन कर रही है, जो कुल कमाई में बड़ा योगदान दे रहा है। नई फिल्मों की रिलीज़ के बावजूद, ‘बॉर्डर 2’ को अच्छी माउथ पब्लिसिटी मिल रही है। यही कारण है कि फिल्म के दूसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

स्टार कास्ट और प्रोडक्शन

‘बॉर्डर 2’ एक बॉलीवुड एक्शन वॉर फिल्म है जिसमें सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इसे टी-सीरीज़ फिल्म्स और जे. पी. फिल्म्स के बैनर तले भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे. पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।

Border 2 Box Office: बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 दिन में ही ‘धुरंधर’ को पछाड़ा