Gold Price Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी फिसली; क्या है आज का ताजा भाव?

दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। बीते दिन सोने की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई, जबकि चांदी 1,500 रुपये चढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

Gold Price Today

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

मार्च 13, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Gold Price Today: देश में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। हाल के दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के बावजूद भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 13 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। यहां सोना करीब 400 रुपये सस्ता होकर 1,65,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि डॉलर के मजबूत होने और महंगाई को लेकर बनी चिंता के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत लगभग 5,178.45 डॉलर प्रति औंस बताई जा रही है।

सोने-चांदी के दामों में दूसरी दिन गिरावट, महंगाई और युद्ध की छाया, क्या वजह है इस गिरावट की?

देश के प्रमुख शहरों में सोने के दाम

Gold Price Today
सोने की कीमतों में गिरावट

अगर देश के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी लगभग समान कीमतें देखने को मिल रही हैं। इन शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,62,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी स्तर पर बनी हुई हैं। इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,62,210 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,48,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर उपलब्ध है।

वहीं अहमदाबाद और भोपाल जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,370 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,49,760 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है। जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,62,360 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,48,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है।

वैश्विक तनाव का बाजार पर असर

दुनिया भर के बाजारों पर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का भी बड़ा असर देखने को मिल रहा है। अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दिया है। जानकारी के अनुसार पिछले लगभग 12 दिनों से इन देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है।

28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ एयर स्ट्राइक की घोषणा की थी। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मिसाइल और ड्रोन के जरिए इजरायल पर हमले किए। इतना ही नहीं, ईरान ने मध्यपूर्व के कई अन्य देशों को भी निशाना बनाया है। इस संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने से बढ़ी चिंता

वैश्विक व्यापार के लिहाज से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य भी इस संघर्ष के कारण प्रभावित हुआ है। दुनिया की लगभग 20 प्रतिशत तेल और गैस आपूर्ति इसी रास्ते से गुजरती है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दावा किया है कि उसने इस समुद्री मार्ग पर नियंत्रण कर लिया है, जिसके चलते कई देशों को वैकल्पिक रास्तों से तेल और गैस की आपूर्ति करनी पड़ रही है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। 13 मार्च की सुबह चांदी की कीमत लगभग 2,79,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि इससे एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 1,500 रुपये बढ़कर 2,76,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव करीब 86.99 डॉलर प्रति औंस बताया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी महीने में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर को भी पार कर चुकी थी। लगातार बदलते वैश्विक हालात के कारण आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

शेयर बाजार में ‘Oil Strike’ का असर, खुलते ही ध्वस्त हुए ये 10 प्रमुख स्टॉक

2