Prakash Raj On The Kerala Story 2: सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का पोस्ट, फिल्म पर उठाए सवाल

प्रकाश राज ने फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' पर प्रतिक्रिया देते हुए बीफ और पोर्क की थाली दिखाकर इसे भाईचारा का उदाहरण बताया।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 23, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

Prakash Raj On The Kerala Story 2: साउथ के जाने-माने अभिनेता प्रकाश राज अपनी बेबाकी और किसी भी मुद्दे पर खुलकर राय रखने के लिए प्रसिद्ध हैं। हाल ही में उन्होंने विपुल शाह की अपकमिंग फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। प्रकाश राज ने फिल्म के कथानक और विवादों को लेकर अपने दृष्टिकोण को साझा किया और बीफ, पोर्क और मछली की थाली की तस्वीरें पोस्ट करके भाईचारे का संदेश भी दिया।

Aryan Khan Honored by CM: देवेंद्र फडणवीस के हाथों सम्मानित हुए आर्यन खान, ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ ने रचा इतिहास

‘द केरल स्टोरी 2’ पर प्रकाश राज का रिएक्शन

Prakash Raj On The Kerala Story 2
सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का पोस्ट

प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोर्क, बीफ और मछली की विभिन्न डिशेज की तस्वीरें शेयर कीं और लिखा कि असली ‘द केरल स्टोरी’ यह है कि कैसे ये अलग-अलग खाने-पीने की आदतों वाले लोग मिलजुलकर रहते हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि इसमें असली भाईचारा है, और लोग इसे देखकर मजा लें। उन्होंने अपने संदेश में सबको हैप्पी संडे की शुभकामनाएं भी दी।

इस पोस्ट के माध्यम से प्रकाश राज ने फिल्म के कथानक पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा। फिल्म में दिखाया गया है कि एक हीरो को एक मुस्लिम परिवार जबरदस्ती बीफ खिला रहा है, जिसे लेकर अब तक कई विवाद खड़े हो चुके हैं।

https://x.com/prakashraaj/status/2025438306696396959?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2025438306696396959%7Ctwgr%5E732a8b1d6721d7504a24c7a1f26d61549d8ac7e5%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment%2Fprakash-raj-takes-a-dig-on-the-kerala-story-2-shares-beef-and-pork-photos%2F1518898%2F

फिल्म और विवाद

‘द केरल स्टोरी 2’ का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और प्रोड्यूसर हैं विपुल शाह। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने फिल्म के कथानक को प्रोपगेंडा और झूठा बताया। फिल्म में कथित रूप से केरल को आतंकवाद का केंद्र दिखाने की कोशिश की गई है, जिसे लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी नाराजगी जताई और इसे झूठा प्रोपगेंडा बताया।

अनुराग कश्यप की प्रतिक्रिया

इससे पहले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने भी फिल्म को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने इसे पूरी तरह बकवास करार दिया और कहा कि ऐसा कोई भी व्यक्ति अपने घर में किसी को जबरदस्ती बीफ नहीं खिलाता। अनुराग कश्यप ने फिल्म को प्रोपगेंडा बताते हुए बार-बार इसे बकवास कहा।

फिल्म की रिलीज

Prakash Raj On The Kerala Story 2
सोशल मीडिया पर प्रकाश राज का पोस्ट

फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म पर कई सवाल उठ चुके हैं और विभिन्न बॉलीवुड हस्तियों के रिएक्शन सामने आ चुके हैं। प्रकाश राज ने इसे लेकर अपना स्टैंड लिया और इसे भाईचारे की मिसाल से जोड़ते हुए लोगों को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ 2025: सान्या के जबरदस्त डांस पर झूमे दर्शक, अल्लू–तेजा सज्जा की मौजूदगी ने बढ़ाया ग्लैमर

2