UP News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में इंसाफ की दहलीज पर दिल दहला देने वाला दृश्य सामने आया। एक परिवार मरा हुआ भ्रूण हाथों में लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोप लगाया कि दबंगों की मारपीट ने उनकी अजन्मी संतान की जिंदगी छीन ली।
UP News: बांग्लादेश में हिंसा पर CM योगी का अहम संदेश, कह दी ये बड़ी बात
घटना का विवरण
मामला थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र के गांव बिलौचपुरा का है। पीड़ित परिवार का कहना है कि गांव के ही कुछ युवक उनके घर में घुस आए और महिलाओं से अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान गर्भवती महिला को पेट में लात मारी गई, जिससे उसका गर्भपात हो गया और अजन्मा शिशु की मौत हो गई।
पुरानी रंजिश का नतीजा
महिला के पति ने बताया कि यह हमला अचानक नहीं था, बल्कि पुरानी रंजिश का परिणाम है। कुछ समय पहले उनका गांव के ही सुल्तान नामक व्यक्ति से गाड़ी टकराने को लेकर विवाद हुआ था। उसी विवाद की वजह से दबंगों ने हमला किया और उनकी अजन्मी संतान की जान चली गई।
UP News: बजट सत्र से पहले अखिलेश यादव का हमला, योगी सरकार पर साधा निशाना
इंसाफ की गुहार
घटना से आहत परिवार सीधे बागपत एसपी कार्यालय पहुंचा। उन्होंने मरे हुए भ्रूण को अधिकारियों के सामने रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दर्दनाक दृश्य को देखकर वहां मौजूद लोग भी स्तब्ध रह गए और हर आंख नम हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
थाना सिंघावली अहीर के क्राइम इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि मामले में प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
UP News: Akhilesh Yadav का बड़ा आरोप ‘बीजेपी का आयोग’ बन चुका है EC!








