UP News: ‘शादी का कार्ड दिखाओ और गैस सिलिंडर पाओ’, शादियों में किल्लत दूर करने के लिए प्रशासन का नया फॉर्मूला

उत्तर प्रदेश में गैस सिलिंडर की भारी किल्लत ने शादियों की रौनक फीकी कर दी है। किल्लत के डर से लोग न केवल शादियां टाल रहे हैं, बल्कि खाने के मेनू में चाट-डोसा जैसे व्यंजनों की कटौती भी कर रहे हैं।

UP News

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

अप्रैल 9, 2026

Advertisements
728x90 Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital.jpg

UP News: उत्तर प्रदेश में शादी समारोहों को लेकर व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत चिंता बढ़ा रही है। इस बीच राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि शादी के कार्ड और प्री-ऑर्डर बुकिंग प्रपत्र दिखाने पर व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि, इसके बावजूद परिजन और कैटरिंग व्यवसायियों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं।

UP News: बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का ‘देसी अंदाज’, लापरवाह अधिकारियों की लगा दी क्लास

व्यापार मंडल और प्रशासन की बैठक

उत्तर प्रदेश आदर्श टेंट, कैटरिंग एवं डेकोरेशन व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एडीएम सिविल सप्लाई, ज्योति गौतम से मुलाकात कर शादी समारोहों के लिए सिलेंडर की आपूर्ति की समस्या पर चर्चा की। बैठक में व्यापारियों ने बताया कि 15 अप्रैल से शुरू होने वाले समारोहों के लिए व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

एडीएम ज्योति गौतम ने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि शादी का कार्ड और प्री-ऑर्डर बुकिंग के दस्तावेज प्रस्तुत करने पर जिला आपूर्ति कार्यालय या उनके कार्यालय में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित गैस एजेंसियों को मांग भेजकर सभी व्यापारियों और शादी वाले घरों को आवश्यक सिलेंडर मुहैया कराया जाएगा।

प्रतिनिधि मंडल में मंडल के अध्यक्ष राघवेंद्र चौधरी, संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान, आयुष पांडेय और संजीव सिंह मौजूद थे।

रिश्तेदारों की मेहमान नवाजी हुई चुनौती

उत्तर प्रदेश टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि गैस की कमी के कारण कई लोग शादियां स्थगित कर रहे हैं। उनके अनुसार, घर आने वाले रिश्तेदारों को खाना उपलब्ध कराने की चिंता बढ़ रही है। मार्च में कुछ परिवारों ने शादियों को टाल दिया था और अब अप्रैल में भी लोग डर रहे हैं कि अगर सिलेंडर नहीं मिला तो मेहमानों की व्यवस्था कैसे होगी।

संतोष गुप्ता ने उदाहरण देते हुए बताया कि इंदिरानगर और चिनहट में दो परिवारों ने मार्च में शादियों को एक महीने के लिए टाल दिया था। अब वे अप्रैल के अंत में समारोह के लिए तैयारी कर रहे हैं, लेकिन गैस आपूर्ति के सवाल ने चिंता बढ़ा दी है।

व्यंजन और काउंटर में कमी

व्यवसायियों का कहना है कि व्यावसायिक सिलेंडर न मिलने के कारण वे लकड़ी या कोयले का उपयोग नहीं कर सकते, क्योंकि इनसे धुआं होता है और मैरिज लॉन वाले इसके लिए अनुमति नहीं देते। इसलिए कैटरर्स ने चाट, पावभाजी, डोसा जैसे व्यंजनों के काउंटर घटा दिए हैं, क्योंकि इन पर लगातार गैस की आवश्यकता होती है।

Weather Update: दिल्ली में अब चढ़ेगा पारा, बारिश के बाद खिली तेज धूप; जानें अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान

2