Weather Forecast: 12 राज्यों में बारिश-बिजली का अलर्ट, जानें दिल्ली-यूपी-बिहार का मौसम हाल

देशभर में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 12 राज्यों में बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Wrriten By :

Nivedita Kasaudhan

Published On :

फ़रवरी 24, 2026

Weather Forecast: देशभर में गर्मी ने धीरे-धीरे दस्तक देनी शुरू कर दी है, लेकिन इसी बीच कई राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 12 राज्यों में बारिश और आंधी-बिजली की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में बारिश की संभावना जताई गई है। खासतौर पर पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में बारिश के साथ बिजली गिरने का भी खतरा है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिलेगी।

Kal Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज! 12 राज्यों में बारिश, कहां बढ़ेगा तापमान? पूरा अपडेट यहां

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान

Weather Update
12 राज्यों में बारिश-बिजली का अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। 24 और 25 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर का मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे प्रदूषण के स्तर में थोड़ी कमी आ सकती है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 100 से 120 के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन में हल्की गर्मी महसूस होगी, जबकि सुबह-शाम मौसम सुहावना बना रहेगा।

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

राज्य के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम साफ रहेगा। सभी 75 जिलों में धूप खिली रहेगी। झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अयोध्या, गाजियाबाद, ललितपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, वाराणसी, अमेठी, रायबरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, रामपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, इटावा, कन्नौज, मैनपुरी, बहराइच, सीतापुर, श्रावस्ती, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, लखीमपुर खीरी, बस्ती, आजमगढ़, बलरामपुर, महाराजगंज और देवरिया सहित कई जिलों में दिनभर तेज धूप रहेगी। ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

राजधानी लखनऊ में दोपहर के समय धूप तीखी रहेगी। यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं नोएडा में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

बिहार में भी बढ़ेगी गर्मी

Weather Update
12 राज्यों में बारिश-बिजली का अलर्ट

बिहार में भी फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि कई जिलों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। गया, जहानाबाद, पटना, सारण, बक्सर, नालंदा, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, भागलपुर और पूर्णिया में गर्मी का असर बढ़ेगा।

राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर जहां कई राज्यों में बारिश और बिजली का खतरा बना हुआ है, वहीं दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में फिलहाल साफ मौसम और बढ़ती गर्मी का दौर जारी रहेगा।

Weather Update: देश के 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट