BJP MLC Candidates List: बिहार की सियासत से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने चार जांबाज उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में बीजेपी आलाकमान ने ऐसा मास्टरस्ट्रोक खेला है जिसने पूरे देश के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए भोजपुरी सिनेमा के ‘पावरस्टार’ पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतार दिया है। बीजेपी की इस धमाकेदार घोषणा के बाद अब यह पूरी तरह साफ हो गया है कि भोजपुरी के करोड़ों दिलों पर राज करने वाले पवन सिंह जल्द ही ‘माननीय सदस्य’ यानी MLC के रूप में बिहार विधान परिषद की दहलीज पर कदम रखेंगे। इस फैसले के सामने आते ही पवन सिंह के प्रशंसकों और भोजपुरी भाषी कार्यकर्ताओं में जश्न और भारी उत्साह का माहौल बन गया है।
Bihar Politics: “ पढ़ने से नहीं फोटो खिंचवाने से मतलब है…” खान सर को लेकर तेज प्रताप ने कसा तंज
पावरस्टार पवन सिंह का नाम नंबर-1 पर
बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने इस लिस्ट के जरिए न सिर्फ अपने विरोधियों को पस्त किया है, बल्कि अपने सबसे वफादार और लोकप्रिय चेहरों पर दांव लगाया है।
बीजेपी की इस कड़क लिस्ट में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं और पार्टी ने क्या रणनीति अपनाई है, वो हम आपको आगे बताएंगे… लेकिन उससे पहले यह जान लीजिए कि यह आदेश किसने जारी किया है? पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के आधिकारिक हस्ताक्षर से जारी इस प्रेस विज्ञप्ति में चार उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। इस लिस्ट में सबसे पहला और सबसे वजनदार नाम भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह का है।
पवन सिंह के अलावा, बीजेपी ने संगठन के प्रति वफादारी का सबसे बड़ा इनाम देते हुए बिहार बीजेपी के कद्दावर नेता और लंबे समय तक कार्यालय प्रभारी रहे संजय मयूख को तीसरी बार एमएलसी उम्मीदवार बनाया है। संजय मयूख पार्टी के मुख्य प्रवक्ता भी हैं और मीडिया में बीजेपी का पक्ष बेहद आक्रामकता से रखते रहे हैं। इनके साथ ही, बीजेपी ने संगठन के जमीनी नेता अनिल कुमार ठाकुर और महिला प्रतिनिधित्व के रूप में शीला पंडित को भी अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है।
बीजेपी आलाकमान का तगड़ा सोशल इंजीनियरिंग
इस सूची में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम सबसे ऊपर होना बिहार की राजनीति में एक नया इतिहास रचने जैसा माना जा रहा है। पिछले लंबे समय से पवन सिंह की राजनीतिक सक्रियता और उनके चुनाव लड़ने को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब बीजेपी की इस लिस्ट ने सारी अटकलों पर पूर्णविराम लगा दिया है।
इस लिस्ट को बारीकी से देखें तो पता चलता है कि बीजेपी आलाकमान ने बिहार में जातिगत और सामाजिक संतुलन (Social Engineering) को पूरी तरह साधने की कोशिश की है। एक तरफ जहां संजय मयूख जैसे अनुभवी और रणनीतिकार चेहरे पर दोबारा भरोसा जताया गया है, वहीं अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित को शामिल कर संगठन के अलग-अलग वर्गों और महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने का काम किया गया है।
पार्टी को पूरा भरोसा है कि पवन सिंह की जबरदस्त लोकप्रियता और इन चारों चेहरों की मजबूत जमीनी पकड़ के दम पर वह विधान परिषद चुनाव में क्लीन स्वीप करेगी।
Bihar Weather: बिहार के 14 जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’! आसमान से बरसेगी आग, घरों में रहें सुरक्षित










