UP Assembly: “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे…”CM योगी का विपक्ष पर कटाक्ष

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के आचरण पर शायराना कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे।” विपक्ष की हरकतों को लेकर CM योगी ने सदन में विपक्षी व्यवहार और प्रदेश की छवि पर गंभीर टिप्पणी की।

Wrriten By :

Neha Mishra

Published On :

फ़रवरी 13, 2026

UP Assembly:उत्तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार, 13 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) के खिलाफ तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्ष का व्यवहार अनुचित था और उनके आचरण से पूरे सदन में असहज माहौल पैदा हुआ। सीएम योगी ने मिर्ज़ा ग़ालिब का शेर सुनाते हुए कहा, “धूल चेहरे पर थी, आईना साफ करते रहे”, जो स्पष्ट रूप से सपा के व्यवहार की आलोचना थी।

UP Assembly: यूपी विधानसभा में विपक्ष ने किया अभिभाषण का विरोध, मायावती ने कही ये बड़ी बात

यूपी की बदलती छवि पर योगी का जोर

सीएम ने आगे कहा कि पहले यूपी को शक की निगाह से देखा जाता था, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल गई है। उन्होंने बताया कि राज्य अब भारत के विकास का अग्रिम इंजन बन चुका है। 2017 से पहले नीतिगत उदासीनता और विकास विरोधी सोच के कारण प्रदेश की छवि कमजोर थी, लेकिन पिछले नौ वर्षों में अनुशासन और योजनाओं के कुशल क्रियान्वयन ने यूपी की पहचान बदल दी।

अपराधियों और गुंडों पर जीरो टॉलरेंस नीति

अपराधियों और गुंडों पर जीरो टॉलरेंस नीति
अपराधियों और गुंडों पर जीरो टॉलरेंस नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में गुंडों की समानांतर सरकार चलती थी और कर्फ्यू और दंगे आम बात थे। युवाओं के सामने पहचान का संकट था और अपराधियों का संरक्षण सत्ता के भीतर होता था। अब अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति लागू है और प्रदेश में भय का माहौल खत्म हो गया है।

UP Assembly Winter Session: कोडीन सिरप पर घमासान, ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे सपा विधायक; हंगामे के आसार

बेटियों और व्यापारियों की सुरक्षा

सीएम ने विशेष रूप से यह भी कहा कि पहले न बेटियां सुरक्षित थीं और न ही व्यापारी। वन डिस्ट्रिक्ट-वन माफिया योजना लागू होने से सत्ता के संरक्षण में गुंडे और माफिया पूरी तरह खत्म हो गए। अब प्रदेश में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण है। लोगों में भय नहीं, बल्कि आस्था और विश्वास का भाव पैदा हुआ है।

यूपी में धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव

योगी ने प्रदेश में धार्मिक आयोजनों और मेले की बड़ी संख्या का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि कुंभ मेला में लगभग 12 करोड़ लोग शामिल हुए, वहीं प्रयागराज के माघ मेले में 21 करोड़ श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। इससे यह साबित होता है कि अब यूपी उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव प्रदेश बन गया है।

UP Assembly Session: ‘यूपी में कफ सिरप से एक भी मौत नहीं’ सदन में बोले योगी, STF करेगी लोहिया वाहिनी के खातों की जांच